Plant pathology Defination - यह विज्ञान की वह शाखा है है जिसमें पादपों से संबंधित सभी प्रकार के रोगों एवं रोग कारकों तथा नियंत्रण की विधियों का अध्ययन किया जाता है।

पादप रोग विज्ञान या फाइटोपैथोलॉजी शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के 3 शब्दों से मिलकर हुई है -

1.  Phyton - पादप 

2. Pathos - रोग 

3. Logos - ज्ञान

से हुई है जिसका अर्थ पादप रोगों का अध्ययन करना ।

अतः पादप रोग विज्ञान कृषि विज्ञान वनस्पति विज्ञान अथवा जीव विज्ञान की वह शाखा है जो पादप रोगों के कारण हेतु की (Etiology) एवं उनकी रोकथाम से संबंधित है।

उद्देश्य ( Objective ) - पादप रोगों के जीवित, अजीवित एवं पर्यावरण कारणों का अध्ययन करना।

- रोगजनको द्वारा रोग विकास की अभिक्रिया का अध्ययन करना। 

- पौधों एवं रोगजनको के मध्य में हुई पारस्परिक क्रियाओं का अध्ययन करना। 

- रोगों की नियंत्रण विधियों को विकसित करना और पौधों में उनके द्वारा होने वाली हानि को कम करना।

- पादप रोगों का अध्ययन करने वाला व्यक्ति पादप रोग विज्ञानी में कहलाता है

पादप रोग विज्ञान का उत्तरदायित्व (Respnsibilities of plant pathology ) - पादप रोग विज्ञान की निम्नलिखित जिम्मेदारियां हैं - 

1. नई - नई पादप रोग समस्याओं का मूल्यांकन करके उनका समाधान करना। 

2. पादप रोगों के नियंत्रण की व्यवहारिक विधियों को ज्ञात करना, जिनको किसान अपने खेतों में सुगमता से प्रयोग कर सकें।

3. अनुसंधानकर्ताओं और प्रसार विशेषज्ञो को प्रशिक्षित करना।

रोगधारणा ( Disease concept ) - पौधों के रोगों की समस्या अधिक जटिल है क्योंकि रोगों का प्रकोप वह प्रसार पौधों के अंदर होता है क्षतिग्रस्त भाग पुनः स्वस्थ नहीं हो सकता है और रोगों के लक्षण प्रकट होने से पूर्व पौधों के शरीर में रोग कारक तत्व भली भांति स्थापित हो चुके हैं लोगों के अनेक कारण हो सकते हैं जो विभिन्न साधनों द्वारा फैलते हैं। 

पौधे के सामान्य स्वास्थ्य की विपरीत दशा को रोग कहा जाता है परंतु प्रत्येक रोग या अस्वस्थता का कोई कारक होता हैं 

जो पौधे की सामान्य जीवन प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न कर दिया करता है जिसके कारण पौधे में अस्थाई या स्थाई परिवर्तन हो जाया करता है अथवा पौधा या उसका कोई अंग सूख जाता है या उनमें अवांछित वृद्धि उत्पन्न हो जाती है।

संक्षेप में जैविक या वातावरण संबंधी कारकों द्वारा पौधें की सामान्य जीवन प्रक्रिया में अस्थाई या स्थाई अवरोध की दशा को रोग कहते हैं।

कुछ वैज्ञानिकों के द्वारा दी गई अलग अलग परिभाषाएं - 

Freeman - जब जीवन की अनुकूल परिस्थितियों में किसी भी एजेंसी द्वारा इतनी गंभीरता से हस्तक्षेप किया जाता है की पौधे के एक हिस्से या पूरे पौधे का जीवन खतरे में पड़ जाता है तो हम उस पौधे में बीमारी को पहचान लेते हैं।

Ward - रोग ऐसी स्थिति है जिसमें जीवो के कार्यों का ठीक से निर्वहन नहीं होता है इसलिए हम केवल पौधे की संरचना और कार्य की उन गड़बड़ी को रोग ग्रस्त मानेंगे जो वास्तव में पौधे के जीवन को खतरे में डालते हैं या कम से कम इस के अस्तित्व को संस्कृति की उपयोगी वस्तु के रूप में मानते हैं जैसा कि किसान द्वारा न्याय किया जाता है। 

Cook - अब पौधे का कोई अंग और भाग अपना उचित कार्य नहीं कर रहा हो और जब या तो वृद्धि या प्रजनन प्राकृतिक या नियमित तरीके से आगे नहीं बढ़ रहा हो पौधा रोग ग्रस्त हो या चाहे उसकी असामान्य स्थिति के कारण किया कारण कुछ भी हो।

Whetzel - पौधों में रोग हानिकारक शारीरिक क्रिया है जो किसके कारण होता है एक प्राथमिक कारण कारक की निरंतर, जलन, असामान्य सेलुलर के माध्यम से प्रदर्शित गतिविधि और विशेषता रोग स्थितियों में व्यक्त की जाती हैं जिन्हें लक्षण कहा जाता है।


अधिक जानकारी हेतु कमेंट करें।